हरिद्वार: जमालपुर खुर्द में चेकिंग के दौरान रानीपुर पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक संदिग्ध को पकड़ा
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक संदिग्ध को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जमालपुर खुर्द में चेकिंग के दौरान आरोपी साहिद को गिरफ्तार कर दोपहर 3 बजे करीब कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।