गर्भवती महिलाओं की जांच, ऑनलाइन पंजीयन और आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग ने दो सीएचओ, एक एएनएम और एक आशा सहयोगिनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर ने बताया कि 13 फरवरी को शिवपुरी विकासखंड के सतनवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत ग्राम सकलपुर और नोहरी कलां के