लखीसराय: उत्पाद पुलिस ने लखीसराय जिले में 3 जगह छापेमारी कर 2 शराब तस्करों और 7 शराबियों को किया गिरफ्तार
शुक्रवार अपराह्न 4:34 बजे उत्पाद पुलिस द्वारा प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक जिले में तीन जगहों से 2 शराब तस्कर एवं 7 शराबी को गिरफ्तार किया गया. बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र में गंगटिया मोड में ई-रिक्शा से 30 लीटर महुआ शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया. इधर लखीसराय संतर मोहल्ला से 4 तथा बड़हिया से 3 शराबी को गिरफ्तार किया गया.