मुंगावली: सेहराई पुलिस ने पकड़ी गांजे की अवैध खेती, 39 हरे पौधे जब्त
पुलिस प्रशासन ने शनिवार को शाम लगभग पांच बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सेहराई पुलिस ने गांजे की खेती का पर्दाफाश किया है। ग्राम बमौरीटांका में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 39 हरे गांजे के पौधे जब्त किए हैं।