मुंगावली: अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, तीन प्रकरण दर्ज
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। प्रशासन ने शुक्रवार को शाम लगभग 7:30 बजे कलेक्टर साकेत मालवीय के निर्देशन में मुंगावली वृत्त की टीम ने सागर चक्क, नईबसात और मीरकाबाद में चेकिंग और दबिश दी। सागर चक्क से 20 पाव मसाला शराब और नईबसात से 180 लीटर लाहन बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया।