राघोगढ़: रूस में MBBS की पढ़ाई कर रहे राघोगढ़ के छात्र की अचानक मौत, पार्थिव शरीर गृह नगर लाया जा रहा
Raghogarh, Guna | Oct 22, 2026 गुना के राघोगढ़ निवासी छात्र सूरज सैनी की रूस में मौत हो गई। 22 अक्टूबर को जिला जनसंपर्क विभाग ने बताया, मृतक छात्र सूरज सैनी रूस में एमबीबीएस मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था, आकस्मिक निधन हो गया। मास्को से पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंच चुका है जहां से केंद्रीय मंत्री गुना सांसद सिंधिया और जिला प्रशासन गुना के समन्वय से पार्थिव शरीर एंबुलेंस से राघोगढ़ लाया जा रहा है।