गायघाट: एनएच-27 पर थलवारा ढलान के पास तहखाने से 1764 बोतल शराब बरामद, उप चालक गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले गायघाट थाना क्षेत्र के थलवारा एनएच 27 स्थित एक पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार शाम चार बजे में मद्य निषेध विभाग और पुलिस ने अंग्रेजी शराब की 1764 बोतल लदे एक ट्रक जब्त किया। इसके साथ ही उप चालक को मौके से गिरफ्तार किया गया है। जबकि चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक में शराब की पेटियां चेचिस के बीच लंबा तहखाना बनाकर उसमें छुपाकर रखी गई थी।