बक्सर: खतरे के निशान के समीप पहुंचकर गंगा का जलस्तर हुआ स्थिर, डीएम ने जताई घटने की संभावना ..
Buxar, Buxar | Sep 17, 2024 जिले में गंगा का बढ़ता हुआ जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचकर अब स्थिर हो गया है. इसके साथ ही प्रयागराज और वाराणसी में बीती रात से ही जलस्तर में कमी दर्ज की जा रही है. ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है की गंगा का जलस्तर मंगलवार की शाम से बक्सर में भी घटने लगेगा. यह कहना है जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल का.