शनिवार 06 बजे पोटका विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत घौलाबेड़ा चौक से पंचायत भवन तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर शिलान्यास किया गया। यह महत्वपूर्ण मार्ग ग्रामीण आवागमन को सुगम बनाएगा और क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगा। भूमिपूजन के दौरान ग्रामीणों में उत्साह स्पष्ट दिखा।