सोरांव: होलागढ़ थाना क्षेत्र के समसपुर गांव के समीप मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
होलागढ़ थाना क्षेत्र के समसपुर गांव समीप स्थित सूनसान स्थान पर मंगलवार की दोपहर लगभग तीन बजे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते स्थानीय लोगों के भीड़ इकट्ठा हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी । वही पुलिस फोटो के आधार पर उसकी पहचान करने में जुट गई। हालांकि लोगों में अलग अलग चर्चा है।