डुंडा: यमुनोत्री हाईवे का मलबा बना खतरा, आवासीय भवन में पड़ी दरारें
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर महरगांव के पास लगातार भू-स्खलन हो रहा है। जिससे नगल मोटर मार्ग समेत सौंद मंजगांव मोटर मार्ग भी कई दिनों से बंद है। यमुनोत्री हाईवे से मलबा लगातार सौंद मंजगांव मोटर मार्ग पर गिर रहा है, जिससे गांव में वाहनों की आवाजाही बंद है। वहीं मलबे से एक आवासीय भवन भी खतरे की जद में है। मकान के कई हिस्सों में दरारें पड़ गई हैं।