डुंडा: जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने नालूपानी का किया दौरा, हाइवे यातायात को सुचारू करने की दिशा में उठाए कदम
नालूपानी में अवरूद्ध गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु बहाल किया जा चुका है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य आज सोमवार शाम नालूपानी पहुंचे और उक्त स्थान का निरीक्षण किया। नालूपानी में अवरूद्ध गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को सभी छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया गया है।