डुंडा: गंगोत्री हाइवे नालूपानी के पास बाधित, मार्ग खोलने का कार्य जारी
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान नालूपानी के पास गत रविवार दोपहर से बंद है। उक्त स्थान पर पहाड़ी से लगातार भू स्खलन हो रहा है। जिससे मार्ग सुचारू किए जाने में समय लग रहा है। उक्त स्थान पर दोनों ओर से मशीनरी तैनात है। वहीं यमुनोत्री हाईवे भी स्थान कल्याणी के पास बंद है।