डुंडा: नालूपानी के पास गंगोत्री हाईवे पर 2 दिन बाद वाहनों की आवाजाही हुई शुरू
गंगोत्री हाईवे नालूपानी के पास सोमवार शाम 5 बजे वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया है। डीएम प्रशांत आर्य ने नालूपानी पहुंचकर यहां पर हुए भूस्खलन जोन का निरीक्षण किया। फिलहाल वहां पर वाहनों की आवाजाही तो शुरु हो गई। लेकिन ऊंचाई पहाड़ी प सक्रिय भूस्खलन से हाईवे बंद होने का खतरा अभी बना है। गत रविवार सुबह नालूपानी के पास बंद हो गया था।