डुंडा: राजकीय पशु चिकित्सालय डुंडा में डॉक्टर व फार्मेसिस्ट नहीं होने से अज्ञात बीमारी से हो रही मवेशियों की मौत #jansamasya
पशु पालन विभाग के राजकीय पशु चिकित्सालय डुंडा लंबे समय से डॉक्टर व फार्मेसिस्ट की कमी से जूझ रहा है। चिकित्सालय सिर्फ राम भरोसे चल रहा है। क्षेत्र के रनाड़ी, डुंडा, अस्तल, भकड़ा व हिटाणू सहित दर्जनों गांव के ग्रामीणों को बीमार मवेशियों के उपचार के लिए चिकित्सक व जीवन रक्षक दवाईयां नहीं मिल पा रही है।