डुंडा: प्रखंड डुंडा के मैनोल गांव में घरों की दीवारों से रिस रहा पानी, प्रशासन से स्थायी समाधान की अपील की गई
लगातार हो रही भारी बारिश से जिले का मैनोल गांव संकट मे है। पहाडी ढलानो से रिसने वाला पानी अब सीधे घरों की दीवारो से होकर भीतर आ रहा है,जिससे कई मकानों के अंदर छोटे-छोटे स्प्रिंग बन गए हैं। मिट्टी और पत्थर से बने मकान लगातार कमजोर पडते जा रहे हैं और कभी भी ढहने का खतरा बढ गया है। गांववासियों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।