कामडारा: एफसीआई गोदाम कामडारा में चावल खाली करते समय ट्रक का ब्रेक फेल होने से वह बॉउंड्री से टकराई
Kamdara, Gumla | Sep 9, 2026 कामडारा एफसीआई गोदाम में बुधवार को चावल खाली करने आए एक ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक कामडारा प्रखंड कार्यालय की बॉउंड्री से जा टकराया जिससे बॉउंड्री क्षतिग्रस्त होकर टूट गई। चालक करम साहू ने बताया कि वह ट्रक को चावल के बोरे खाली करने के लिए पीछे कर रहा था। इसी दौरान अचानक ब्रेक फेल हो गया।