गुलाना: अकोदिया थाना पुलिस ने लापता नाबालिग बालिका को ढूंढा, एक आरोपी को किया गिरफ्तार
अकोदिया थाना पुलिस ने बताया कि परिजन द्वारा थाने में नाबालिग बालिका के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें थाना पुलिस ने टीम गठित की थी और साइबर सेल की मदद ली। पुलिस को जानकारी लगी थी की नाबालिक बालिका ग्राम फतेहसर जिला जैसलमेर में है। जिस पर अकोदिया थाना पुलिस की टीम जिला जैसलमेर ग्राम फतेहसर पहुंची और बालिका को आरोपी के कब्जे से मुक्त कराया।