महरौनी: ग्राम गुंदरापुर निवासी 9 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मामले में सीओ महरौनी ने दी जानकारी
सीओ महरौली अरविंद पांडे ने शनिवार शाम करीबन 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम गुदरापुर निवासी एक 9 माह की गर्भवती महिला की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उक्त मामले में परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज को लेकर मारपीट कर हत्या करने की गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं शिकायती पत्र एवं साक्ष्यों के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कार्यवाही की गई है।