समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:1682,
दिनांक 15/10/2026,
==================
विश्व हाथ धुलाई दिवस पर बनमनखी के विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:-
विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर गुरुवार को यूनिसेफ और फिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बनमनखी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में हाथ धोने की सही आदत विकसित करना और गंदे हाथों से फैलने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करना है।
प्रमुख गतिविधियां:-
व्यावहारिक प्रदर्शन:- बच्चों को साबुन और स्वच्छ पानी से हाथ धोने के सही तरीकों (सुमन-के विधि) का लाइव प्रदर्शन दिखाया गया।
प्रतियोगिताएं एवं पुरस्कार:---- विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
साबुन बैंक पहल:-- बच्चों ने 'साबुन बैंक' में साबुन दान कर विद्यालयों में स्वच्छता सामग्री की निरंतरता सुनिश्चित करने में सहयोग दिया।
विशेष आकर्षण:- 'स्वच्छता सेल्फी पॉइंट', 'स्वच्छता हीरो' और 'कीटाणु मैन' की भूमिकाओं ने बच्चों में खास उत्साह जगाया।
स्वच्छता शपथ:- कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और रसोइयों ने नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने और समाज को जागरूक करने की शपथ ली।
मध्य विद्यालय बनमनखी, हृदय नगर, तेतरही, राधानगर, ततमा टोल मधुबन, जानकीनगर हाट, नगरही धीमा, हरिपुर मादी टोला मोहनिया पश्चिम तथा मध्य विद्यालय धीमा अनुसूचित जाति सहित कई विद्यालयों में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
#pmnarendramodi
#cmsamrat
#samratchoudhary
5 views | Purnia, Bihar | Oct 15, 2026