समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1683
दिनांक:15/10/2026,
==================
आगामी त्योहारों, मेलों एवं बड़े सार्वजनिक आयोजनों में श्रद्धालुओं तथा आमजनों की भारी भीड़ एकत्रित होने की संभावना के दृष्टिगत, जन-सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना (जैसे- भगदड़) से बचाव हेतु जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय, पूर्णिया द्वारा निम्नलिखित सुरक्षा दिशा-निर्देश (Advisory) जारी किए गए हैं:
आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं के लिए:- धैर्य और शांति: भीड़भाड़ वाले स्थानों पर धैर्य बनाए रखें, कतार में चलें और धक्का-मुक्की बिल्कुल न करें।
निर्धारित मार्गों का प्रयोग:-- आवागमन हेतु प्रशासन एवं आयोजकों द्वारा निर्धारित प्रवेश (Entry) और निकास (Exit) मार्गों का ही उपयोग करें।
अफवाहों से बचें:- किसी भी प्रकार की अफवाह (Rumors) पर ध्यान न दें और न ही उसे फैलाएं। पैनिक की स्थिति उत्पन्न न होने दें।
बच्चों एवं बुजुर्गों का ध्यान:-- भीड़ में बच्चों का हाथ पकड़ कर रखें। छोटे बच्चों की जेब में उनके नाम, अभिभावक का नाम और मोबाइल नंबर लिखी हुई पर्ची अवश्य रखें।
आयोजकों एवं समितियों के लिए:---
प्रवेश और निकास द्वार:- आयोजन स्थल या पंडाल में प्रवेश और निकास के द्वार अलग-अलग और पर्याप्त चौड़े होने चाहिए। आपातकालीन निकास (Emergency Exit) स्पष्ट रूप से चिह्नित होना चाहिए।
बैरिकेडिंग और साइनेज:-- भीड़ को सुव्यवस्थित रखने के लिए मजबूत बैरिकेडिंग (Drop Gate/Z-igzag Barricading) कराएं तथा रास्तों को दर्शाने वाले स्पष्ट और रेडियम वाले साइनबोर्ड लगाएं।
पब्लिक एड्रेस सिस्टम:- भीड़ को निर्देशित करने और किसी भी स्थिति में सूचना प्रसारित करने हेतु आयोजन स्थल पर लाउडस्पीकर/माइक (PA System) की व्यवस्था अनिवार्य रूप से चालू हालत में रखें।
सुरक्षा एवं संसाधन:-पर्याप्त संख्या में पहचान-पत्र धारी स्वयंसेवकों (Volunteers) की प्रतिनियुक्ति करें। आयोजन स्थल पर अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguishers), पानी/रेत की व्यवस्था और प्राथमिक उपचार (First-Aid) किट उपलब्ध रखें।
CCTV निगरानी:- आयोजन स्थल एवं संवेदनशील स्थानों पर निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर उन्हें चालू रखें।
आपातकालीन संपर्क:--
किसी भी आपात स्थिति, दुर्घटना या सहायता की आवश्यकता होने पर जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (District Emergency Operation Centre) के निम्नलिखित नंबरों पर तुरंत संपर्क करें:
* 06454-242317
* 06454-242319
* 06454-242320
या जिला नियंत्रण कक्ष 06454243000/242310/241555 पर सम्पर्क करे।
आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1 views | Purnia, Bihar | Oct 15, 2026