समाहरणालय पूर्णिया जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1680,
दिनांक 15/10/2026,
==================
के.जी.बी.वी. पूर्णिया सदर में छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु संवाद कार्यक्रम आयोजित; सुनने के कौशल और चरित्र निर्माण पर हुई चर्चा:-----
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV), पूर्णिया सदर में कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं के साथ एक विशेष संवाद एवं क्षमतावर्धन सत्र का आयोजन किया गया।
इस संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में संवाद कौशल, चरित्र निर्माण और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सुनने के कौशल (Listening Skills) तथा चरित्र निर्माण (Character Strengths) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अत्यंत उत्साह और निडरता के साथ अपने विचार साझा किए।
संवाद सत्र में छात्राओं का आत्मविश्वास, विषय की स्पष्ट समझ और अभिव्यक्ति की क्षमता उत्कृष्ट पाई गई।
छात्राओं में इस सकारात्मक बदलाव और उच्च स्तरीय आत्मविश्वास का श्रेय विद्यालय की शिक्षिकाओं—श्रीमती मेघा कुमारी, श्रीमती बबली मौर्या एवं श्रीमती मानसी कुमारी को दिया गया, जो वर्गवार (Grade-wise) नियमित एवं प्रभावी सत्रों का संचालन कर रही हैं।
इसके साथ ही, विद्यालय की वार्डेन श्रीमती सुनिता कुमारी के कुशल नेतृत्व, बेहतर प्रबंधन और निरंतर सहयोग की सराहना की गई, जिसके फलस्वरूप विद्यालय परिसर में एक सकारात्मक, सुरक्षित और शैक्षणिक माहौल निर्मित हुआ है।
उपस्थित अधिकारियों/प्रतिनिधियों ने इस संवाद को अत्यंत प्रेरणादायक और यादगार बताते हुए कहा कि इस प्रकार के नियमित आयोजनों से बालिकाओं के सर्वांगीण विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी जा रही है।
#pmnarendramodi
#cmsamrat
#samratchoudhary
2 views | Purnia, Bihar | Oct 15, 2026