उपायुक्त प्रकोष्ठ में डीसी की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी की एक बैठक हुई। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के दौरान जिले में कुल 72 लाइसेंसी बंदूकधारियों को शस्त्र जमा नहीं करने की छूट दी गई। वहीं, अब तक जिन लोगों ने शस्त्र जमा नहीं करवाए उनकी सूची तैयार कर जल्द से जल्द शस्त्र जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं।