गढ़वा: मकई के खेत में मिला 35 वर्षीय युवक का शव, सिर-पैर पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस
गढ़वा: गढ़वा जिले के डंडई प्रखंड अंतर्गत करके गांव के यादव टोला में सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब मकई के खेत से 35 वर्षीय राजेंद्र यादव का शव बरामद किया गया। शव घर से महज करीब 50 फीट की दूरी पर खेत में पड़ा था। मृतक के सिर और पैर पर चोट के निशान पाए जाने के बाद घटना को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है।
मृतक की पहचान राजेंद्र यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राजेंद्र रविवार शाम करीब चार बजे से लापता था। परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार को कुछ ग्रामीण महिलाएं खेत की ओर घास काटने गई थीं। इसी दौरान उनकी नजर मकई के खेत में पड़े राजेंद्र के शव पर पड़ी। शव देखते ही महिलाओं ने इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी।
जानकारी मिलते ही बड़ी