बरवाअड्डा थाना विवाद और वायरल ऑडियो पर विधायक जयराम महतो का पलटवार: "ऑडियो एडिटेड है,दम है तो 11 मिनट का पूरा ऑडियो और CCTV फुटेज लाएं सामने"
बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ ऑडियो वायरल होने और दर्ज FIR के मामले में विधायक जयराम महतो ने अपना पक्ष रखते हुए बड़ा बयान दिया है।
मुख्य बिंदु:एडिटिंग का आरोप: बातचीत लगभग 11 मिनट की थी, जिसे बीच से काटकर छवि खराब करने के लिए वायरल किया गया।
CCTV फुटेज की मांग:-थाने का पूरा CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की चुनौती दी ताकि टेबल पटकने और मारपीट के दावों की सच्चाई सामने आ सके।
विवाद की वजह: ट्रैक्टर चालकों से अवैध वसूली और थाने में मारपीट के विरोध के बाद साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया।
गोपनीयता का हनन: व्यक्तिगत कॉल को सार्वजनिक करने को आर्टिकल 21 (Right to Privacy) का उल्लंघन बताया।
(डिस्क्लेमर: यह पोस्ट विधायक जयराम महतो द्वारा मीडिया को दिए गए आधिकारिक बयान पर आधारित है।)