रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों के साथ पेड़ों को भी बांधी राखी
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्वनिर्मित राखी निर्माण प्रतियोगिता, छात्राओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
हजारीबाग। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मालवीय मार्ग में बालिका व्यक्तित्व विकास शिक्षा के तहत रक्षाबंधन उत्सव एवं स्वनिर्मित राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा षष्ठ से दशम तक की छात्राओं ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए आकर्षक राखियां तैयार कीं।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विद्यालय में अध्ययनरत भैया गण और आचार्य बंधुओं की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पेड़ों को भी राखी बांधी गई। छात्राओं ने वृक्षों को जीवन का आधार बताते हुए उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
रचनात्मकता के साथ संस्कारों से जुड़ने का अवस�