चकरनगर: क्वारी का जलस्तर घटा, फिर भी खतरा निशान से 2.80 मीटर ऊपर, एमपी को जाने वाला पांडरी मार्ग अवरुद्ध
क्वारी नदी का बढ़ता जलस्तर शुक्रवार शाम से ही थमने के बाद कम होना शुरू हो गया, जो करीब दो मीटर से अधिक घटने के बावजूद भी खतरा निशान 2.80 मीटर ऊपर बह रही है। जिससे एमपी को जाने वाले पांडरी मार्ग पर पानी भरने से रास्ता अवरुद्ध है। तीन गांव बिरौनाबाग, कोटरा व गुरभेली इनके रास्तों में पानी भरने से गांव के लोग गांव में कैद है। शनिवार सुबह 8 बजे समाचार कवरेज किया।