ग्यारसपुर: ग्यारसपुर में गणेश उत्सव की रौनक, सजने लगीं बप्पा की प्रतिमाओं और पूजा सामग्री की दुकानें
शनिवार दोपहर 12 बजे ग्यारसपुर में गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। बाजार में भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमाओं के साथ पूजा सामग्री और सजावट के सामान की दुकानें सजने लगी हैं। अलग-अलग आकार और स्वरूप में गणेश प्रतिमाएं श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही हैं। वहीं दुकानदारों ने भी उत्सव को देखते हुए तरह-तरह की पूजा और सजावट सामग्री मंगाई है।