विजयनगर: बिजयनगरवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई, जयपुर-असारवा ट्रेन का हुआ ठहराव, हरी झंडी दिखाकर रवाना
बिजयनगर की जनता की बरसों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई। अब जयपुर-असारवा ट्रेन का ठहराव बिजयनगर स्टेशन पर भी होगा।शनिवार रात्रि को ट्रेन के ठहराव की शुरुआत केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी और मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ने की।दोनों ने लोको पायलट का सम्मान कर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।रविवार सुबह 9 बजे जानकारी दी।