चरपोखरी: दुर्गा पूजा को लेकर चरपोखरी में प्रशासन अलर्ट मोड में, दिन-रात पूजा पंडालों पर प्रशासन की पैनी नजर
चरपोखरी में दुर्गा पूजा और मेले को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों का लगातार जायजा ले रहे हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार विमला आदित्य ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और मेले को शांतिपूर्ण तरीके से हो।