रूपवास: रूदावल थाना पुलिस ने नारोली नहर के पास युवक को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार
रुदावल पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। एएसआई दाताराम मय जाप्ता ने गश्त के दौरान नारोली नहर के पास एक व्यक्ति के पास अवैध हथियार की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध हथियार तथा दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।