बरहेट: खिजूरखाल गांव में पुलिस ने जामुन के पेड़ से लटका मिला महिला का शव बरामद किया
खिजूरखाल गांव के कीता टोला में शनिवार को 30 वर्षीया महिला तालामय मुर्मू का शव जामुन के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के तीन बच्चे हैं और पति रेसका टुडू दूसरे राज्य में मजदूरी करते हैं ।घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस घटनास्थल से शव को बरामद कर लिया है तथा आवश्यक प्रक्रिया करते हुए घटना की जांच में जुटी है।