साढौरा विधानसभा की सड़कें पूरी तरह जर्जर, लोगों को हो रही परेशानी: बृजपाल छप्पर
चाय कार्यक्रम और सामाजिक आयोजनों के जरिए ग्रामीणों के बीच पहुंचे बसपा के पूर्व प्रत्याशी
साढौरा (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: बसपा के पूर्व प्रत्याशी बृजपाल छप्पर ने 15 अक्टूबर को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत साढौरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान वे गांव कोटला, मिर्जापुर, बिलासपुर, मिल्क खास, ब्राह्मण खेड़ा, तलाकौर और सबीलपुर में आयोजित चाय कार्यक्रमों एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके साथ बातचीत की और क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान बृजपाल छप्पर ने साढौरा विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़कें पूरी तरह टूट चुकी हैं, जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने क्षेत्र की सड़कों की स्थिति में सुधार करने और संबंधित समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत बताई।
बृजपाल छप्पर ने कहा कि वे लगातार क्षेत्र के गांवों में जाकर लोगों के बीच समय बिता रहे हैं और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों से जुड़े हुए हैं। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की जा रही है।