रूपवास: खेत में अवैध रूप से उगाए गए 1285 गांजे के पौधे जब्त, दो भाइयों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
रुदावल थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में गांजे के पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने पुराबाई खेड़ा से नदीगांव जाने वाली सड़क के किनारे स्थित एक खेत में दबिश देकर गांजे के 1285 छोटे-बड़े पौधे जब्त किए।