चूरू: काव्यशाला तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सूचना केंद्र में हुआ कार्यक्रम, युवाओं ने दी प्रस्तुति
Churu, Churu | Aug 18, 2024 काव्यशाला साहित्य संस्थान तथा सूचना एवम् जनसंपर्क विभाग जिला चूरू के संयुक्त तत्वावधान में सूचना केन्द्र चूरू में देशभक्ति संगीत-साहित्य कार्यक्रम 'बतरस' की दूसरी कड़ी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में चूरू जिले के व अन्य आसपास के क्षेत्रों से आए साहित्यकारों व गीतकारों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियाँ दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनमीत सोनी ने की।