चूरू: शहर के होटल सनसिटी पर हुई फायरिंग की वारदात का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, 2 अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Churu, Churu | Aug 18, 2024 चूरू के राजकीय लोहिया कॉलेज के पास स्थित होटल सनसिटी में बीती रात को करीब 10:06 पर हुई फायरिंग की वारदात का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। फायरिंग की इस वारदात के बाद अग्रसेन नगर निवासी 35 वर्षीय मन्जत अली ने कोतवाली थाने में 2 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।