कोंडागांव: नगर पालिका कोंडागांव के CMO राजेंद्र पात्रे को किया गया निलंबित, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने जारी किया आदेश
नगर पालिका कोंडागांव के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र पात्रे को निलंबित कर दिया गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की ओर से 9जुलाई को जारी आदेश के अनुसार CMO राजेंद्र पात्रे के विरुद्ध आरोप है कि उन्होंने गरीबी रेखा प्रमाण पत्र के आवेदन में ₹500 का शुल्क निर्धारित करवाया था। गरीबी प्रमाण पत्र के एवज में500 रुपए लेने के कारण उन्हें निलंबित किया गया है।