कोंडागांव: छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला कोंडागांव ने विभिन्न मांगो को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सोमवार को छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ द्वारा जिला अध्यक्ष मन्नाराम नेताम के नेतृत्व में विभिन्न लंबित मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है। बताया जा रहा है पदोन्नति में आरक्षण, स्थानीय भर्ती में तृतीय एवम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में नियुक्ति तथा फर्जी जाति प्रमाण पत्र के ऊपर कार्यवाही के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया है।