कोंडागांव: नाबालिक स्कूली छात्रा की मौत पर कोंडागांव थाने में हुआ बवाल, परिजनों ने मौत पर उठाए सवाल,पूर्व विधायक ने की जांच की मांग
कोंडागांव जिला मुख्यालय में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में नाबालिक स्कूली छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। वहीं मृतिका के परिजनों ने इस मामले को लेकर सिटी कोतवाली का सोमवार को घेराव कर दिया। परिजनों का आरोप है कि विनोद शार्दुल नामक शिक्षक ने सितली गांव की दो नाबालिक स्कूली छात्राओं को उनकी इच्छा के विरुद्ध कोंडागांव घरेलू कार्य के लिए लाया था।