कोंडागांव: राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ ने अपनी मांगों को लेकर 8 जुलाई से कोंडागांव में की अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत
राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ की कोंडागांव जिला इकाई ने अपनी मांगों एवं विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय कोंडागांव के NCC मैदान में 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत कर दी है। राजस्व पटवारी संघ जिला अध्यक्ष सुजीत सील ने बताया की शासन की भुईयां एप में आ रही तकनीकी समस्याओं के चलते वर्तमान में पटवारीयों को काफी समस्याओं से जद्दोजहद करना पड़ रहा है।