कोंडागांव: विधायक ने सीतली पहुंच कर नाबालिक स्कूली छात्रा के पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हर संभव मदद का परिवार को दिलाया भरोसा
कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी आज सुबह ग्राम सितली पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया है। वही विधायक द्वारा परिवार को शासन की ओर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया गया है। इस दौरान विधायक लता उसेंडी ने कहा कि वे इस मामले में उचित कार्यवाही के लिए अधिकारियों से बात करेंगे। साथ ही उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया है कि उन्हें जल्द न्याय मिलेगा।