कोंडागांव: स्वयंसेवी और स्कूली बच्चे जगाएंगे जिले में शिक्षा की अलख,स्वयंसेवियों के पंजीयन कार्य में तेजी लाने के DM ने दिए निर्देश
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रगति की समीक्षा करते हुए सोमवार को जिला कार्यालय में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्वयंसेवियों के पंजीयन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है। उन्होंने शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार स्वयंसेवियों तथा असाक्षरों के ऑनलाईन पंजीयन का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।