सिकंंदराबाद: भटपुरा गांव में महिला का शव पंखे पर लटका मिला, पोस्टमार्टम को भेजा
भटपुरा गांव में संदिग्ध अवस्था में अधेड़ महिला की मौत हो गई। महिला का शव घर के कमरे में लटका पाया गया था। पुलिस ने बताया कि घटना के समय परिवार के लोग अपनी रिश्तेदारी में बाहर गए हुए थे। मृतका घर पर अकेली थी। पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत मामले को लेकर जांच की जा रही है। --