गुना: गादेर गुफा मंदिर के बाहर से पत्नी के साथ दर्शन करने गए युवक की बाइक चोरी, मामला दर्ज
Guna, Guna | Sep 13, 2026 गुना में धरनावदा थाना के गादेर गुफा मंदिर से बाइक चोरी हो गई। 13 सितंबर को दर्ज मामले में शिव कॉलोनी गुना निवासी फरियादी संस्कार शर्मा ने पुलिस को बताया, बीते रोज दोपहर पत्नी राधिका शर्मा के साथ अपनी बाइक क्रमांक एमपी 33 4736 से गादेर मंदिर दर्शन करने गए, मुख्य गेट पर बाइक रख दी। 1 घंटे बाद आकर आए तो बाइक गायब थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच जारी है।