तेंदूखेड़ा: मोहली में वन्यप्राणी रेस्क्यू कार्यशाला संपन्न, 50 अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल
तेंदूखेड़ा। गुरुवार को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व सागर के प्रशिक्षण केंद्र मोहली में सामान्य वन मंडल दक्षिण सागर के अधिकारियों एवं मैदानी कर्मचारियों के लिए वन्यप्राणी रेस्क्यू विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में वन विभाग के लगभग 50 अधिकारी-कर्मचारियों ने सहभागिता की। इस दौरान वन्यप्राणियों की निगरानी, उनकी गतिविधियों की पहचान,