परसिया: भमोड़ी में जन विश्वास अभियान का शुभारंभ, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण
विकासखंड परासिया का पहला जन विश्वास अभियान शिविर शुक्रवार को ग्राम पंचायत भमोड़ी से शुरू हुआ। अभियान में आसपास की ग्राम पंचायत जाटाछापर, भमोड़ी, भाजीपानी और चरई को शामिल किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों से सीधे संवाद कर शासन की योजनाओं की जानकारी देना तथा उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण करना रहा। शुक्रवार 5 बजे तक लोग शिविर में रहे।