गाज़ियाबाद: थाना साहिबाबाद पुलिस ने 2 शातिर वाहन चोर किए गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 1 बुलेट मोटर साइकिल बरामद
थाना साहिबाबाद पुलिस ने मंगलवार को वाहन चोरी करने वाले विपिन तिवारी और राजा नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को राजबाग मैट्रो स्टेशन के पास थाना साहिबाबाद से गिरफ्तार किया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की एक मोटर साइकिल (बुलेट) बरामद हुई है।