गाज़ियाबाद: थाना खोड़ा पुलिस टीम ने ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले 2 शातिर अभियुक्त किए गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 4 बैटरी बरामद
मंगलवार को थाना खोड़ा पुलिस ने ई- रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले नदीन और नीरज नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को नहर पटरी इंदिरापुरम से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान। उनके कब्जे से चोरी की हुई 4 बैटरियां बरामद हुई हैं। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।