गाज़ियाबाद: थाना नन्दग्राम पुलिस 2 अभियुक्त किए गिरफ्तार, कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल फोन, 2900 रुपये व 1 मोटर साइकिल बरामद
मंगलवार को थाना नंदग्राम पुलिस ने फोन छीनकर भाग जाने वाले रोहित और कन्हैया गुप्ता नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को ब्रेव हार्ट सोसायटी से आगे हनुमान चौक के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से ओलिव ग्रीन रंग का एक सैमसंग का फोन, 2900 रुपए नगद व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद हुई है।