गाज़ियाबाद: थाना नंदग्राम पुलिस टीम ने 2 शातिर अभियुक्त किए गिरफ्तार, कब्जे से एक चैन पीली धातु, तीन सिक्के सफ़ेद धातु बरामद
मंगलवार को थाना नंदग्राम पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले अभिषेक ऊर्फ काला और विपिन नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को नगर निगम कार्यालय के पीछे ग्राउण्ड से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से एक चैन पीली धातु, तीन सिक्के सफेद धातु, चार जोड़ी बिछवे सफेद धातु व 1200 रूपये नगद बरामद हुए हैं।